केकड़ी, 19 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पूर्व विधायक व राजस्थान सरकार के खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय शम्भूदयाल बड़गूजर की 9वीं पुण्यतिथि नेहरू धर्मशाला में विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथ्य में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि स्वर्गीय बड़गूजर अजातशत्रु व कार्यकर्ताओं के सच्चे हितैषी थे। वे हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने कभी परिवारवाद की राजनीति नहीं की और पूरी निष्ठा व लगन से पार्टी का गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक विस्तार किया। उन्होंने बड़ी घोषणाएं करते हुए इंदिरा उद्यान में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट एवं पूर्व विधायक शम्भूदयाल बड़गूजर की प्रतिमा लगाने का ऐलान किया।

धर्मशाला को मिलेंगे 1 करोड़ रुपए: इसके साथ ही विधायक शत्रुघ्न गौतम ने नेहरू धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा भी की, जिसका उपस्थित कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी को विजय बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा को भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी, वरिष्ठ नेता रामनिवास तेली, रामदेव माली, अनिल राठी व गोविंद जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सैन ने किया तथा आभार गिरिराज खटीक ने जताया।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष किशनलाल डसाणिया, मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, कन्हैयालाल तेली, पूर्व पार्षद रामबाबू सागरिया, महावीर साहू, नरेंद्र पारीक, सत्यनारायण पालीवाल, महेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, भैरूलाल साहू, सत्यनारायण माली, रामपाल चौहान, धनराज मेहरचंदानी, कन्हैयालाल विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, संजय बेनीवाल, ज्ञान प्रकाश राठी, महावीर राठी, प्रीतम जैन, धनराज चौधरी, महेंद्र पारीक (अध्यक्ष पारीक समाज), नोरत तेली, राधेश्याम सैन (सैन समाज अध्यक्ष), गणेश जगरवाल (खटीक समाज उपाध्यक्ष) सहित कई जने मौजूद रहे।

ये भी रहे मौजूद: इस मौके पर एडवोकेट घनश्याम वैष्णव, कुशल जैन (रक्तदान अध्यक्ष), पूर्व सरपंच गणेश शर्मा, पवन जोशी, हीराचंद खूंटेटा, महेश नायक, महेश बोयत, जगदीश कानावत, प्रभूनाथ, भागचंद लोधा, अमराव सिंह, पुरुषोत्तम पाराशर, धर्मचंद जैन, मोहम्मद शफी, इमाम शेख, इमाम देशवाली, पृथ्वी राज जीनगर, शंकर लक्षकार, घनश्याम तेजस्वी, एडवोकेट गजेंद्र पाराशर, चंद्रकांत बोयत, गब्बर सिंधी, बंटी माली, बाबू सिंधी व गजानन बलाई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्व. बड़गूजर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

