केकड़ी, 18 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से सुरक्षा सखियों और युवा सीएलजी (CLG) सदस्यों से सीधा संवाद आयोजित किया गया। संवाद के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, महिला सुरक्षा और पुलिस-जनता के समन्वय को बेहतर करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील, पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, शहर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी, सदर थानाधिकारी मुकेश गोरा व सावर थानाधिकारी बनवारीलाल मीणा सहित अन्य उपस्थित रहे। वीसी के दौरान केकड़ी शहर, सदर और सावर थाना क्षेत्र की सुरक्षा सखियों व युवा सीएलजी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा सखियों और युवाओं की भूमिका की सराहना करते हुए समाज में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।


