Homeराजनीतिविकास की राह पर केकड़ी: विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे 37.85 करोड़ के...

विकास की राह पर केकड़ी: विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे 37.85 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास, शहर में सुदृढ़ होंगी नागरिक सुविधाएं

केकड़ी, 18 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नगर पालिका क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और शहर के सर्वांगीण विकास के तहत बुधवार 19 अगस्त को 37 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न गौतम अपने कर-कमलों से इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास समारोह प्रातः 9 बजे अजमेर रोड स्थित कृष्णा नगर (शिव मंदिर के पास) आयोजित किया जाएगा। इन विकास कार्यों से शहर में सड़कों, ड्रेनेज व अन्य नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण होगा, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ सेवाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES