Homeचिकित्साडिजिटल दौर में बढ़ रही 'ड्राई आइज' की समस्या, नेत्र शिविर में...

डिजिटल दौर में बढ़ रही ‘ड्राई आइज’ की समस्या, नेत्र शिविर में चिकित्सकों ने दी सावधानी की सलाह

केकड़ी, 22 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के सर्जरी व प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन विभाग द्वारा सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गोविन्द सेवानी ने महाविद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं व लगभग 98 नागरिकों सहित कुल 300 से अधिक लोगों के आंखों की अत्याधुनिक उपकरणों से जांच की। शिविर में होम्योपैथी कॉलेज की डॉ. नीता शर्मा, डॉ. अंशुल चाहर, डॉ. स्वाति शर्मा व डॉ. साक्षी शर्मा ने सहयोग किया।

स्क्रीन टाइम बढ़ने से बढ़ रही आंखों में शुष्कता: शिविर के दौरान जांच में एक मुख्य बात सामने आई कि अधिकांश मरीजों, विशेषकर युवाओं में, मोबाइल व कंप्यूटर का अत्यधिक समय तक उपयोग करने के कारण आंखों में शुष्कता (ड्राई आइज) की समस्या पाई गई। चिकित्सकों ने मरीजों को स्क्रीन टाइम कम करने व आंखों की सुरक्षा के लिए जरूरी चिकित्सकीय परामर्श व सावधानियां बताई। महाविद्यालय के प्राचार्य व चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने आभार जताया।

RELATED ARTICLES