केकड़ी, 11 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुरानी केकड़ी स्थित प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ होगा। आगामी 18 मई तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी व पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया गया है। महोत्सव का आगाज मंगलवार सुबह 10 बजे बिचली हताई स्थित मातेश्वरी मंदिर (छीपा मोहल्ला) से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कथा व्यास पंडित मुरलीधर दाधीच के निर्देशन में यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चारभुजानाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक व्यास पीठ प्रतिनिधि पंडित कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा।

बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप: आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार रात्रि को बैठक आयोजित की गई। इसमें कलश यात्रा, पेयजल, सुरक्षा, प्रकाश व महाप्रसादी सहित विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके पर धर्मीचंद न्याति, आनन्द सोमाणी, महावीर मूंदड़ा, जेपी सोनी, महेश शर्मा, हीराचंद खूंटेटा, मुकेश नुहाल, ओमप्रकाश शर्मा, अमित गर्ग, राजेन्द्र बियानी, राकेश तोषनीवाल, गोपाल सोमाणी, अभिषेक बसेर, शैलेन्द्र मेड़तवाल, रामनिवास छीपा, अनिल मंत्री, हरिराम सोमाणी, गोपाल वर्मा, देवकरण, अवनीश न्याति, जितेंद्र उपाध्याय, हरीश गोपलान, नवल दाधीच सहित अनेक धर्मप्रेमी मौजूद रहे। अंत में पंडित कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच ने सभी का आभार व्यक्त किया।


