Homeसामाजिकश्री श्याम प्रेमी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान, जन्माष्टमी की...

श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान, जन्माष्टमी की तैयारियों पर मंथन, बनाई मंदिर विकास की योजना

केकड़ी, 16 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां सापण्दा रोड स्थित गोपाल जी की कोठी में गुरुवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति (रजि.) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंचल चौकडीवाल, मंत्री रामकिशोर बियाणी व कोषाध्यक्ष आशीष बियाणी सहित पूरी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्री पोकीनाडी विकास समिति के अध्यक्ष जसराज जाट का भी माला व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बैठक में दोनों समितियों के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

केकड़ी: बैठक में मौजूद कार्यकर्तागण।

जन्माष्टमी व मंदिर विकास पर हुआ मंथन: बैठक में आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस उत्सव को भव्य व भावपूर्ण स्वरूप देने के लिए सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किए। इसके साथ ही मंदिर परिसर के विकास को लेकर भी आवश्यक कार्ययोजनाएं तैयार की गईं। इस दौरान वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी एकता, समन्वय व सहयोग की भावना मजबूत होती है।

RELATED ARTICLES