Homeसामाजिकलायंस क्लब ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की निःशुल्क कॉपी व स्टेशनरी,...

लायंस क्लब ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की निःशुल्क कॉपी व स्टेशनरी, 5 राजकीय विद्यालयों के 390 छात्र-छात्राओं को मिली अध्ययन सामग्री

केकड़ी, 02 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब द्वारा सेवा गतिविधियों के तहत बुधवार को जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कॉपी व स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 390 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर व स्केल सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। क्लब के अध्यक्ष लायन दिनेश स्वरूप मेवाडा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना क्लब की प्राथमिकता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना व उनमें उत्साह बढ़ाना है।

कड़ी मेहनत के लिए किया प्रेरित: सेवा प्रकल्प के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कृष्णा नगर के 44, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्रामीण के 83, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चारभुजा मंदिर के 84, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खाती मोहल्ला के 94 व गुजरवाड़ा स्कूल के 85 विद्यार्थियों को सामग्री वितरित की गई। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन विकास पांड्या व लायन गोपाल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन व कड़ी मेहनत कर लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

केकड़ी: पाठ्य सामग्री प्राप्त करने के बाद हर्ष प्रकट करते बच्चें।

जारी रहेंगे सेवा कार्य: क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि भविष्य में भी शिक्षा व चिकित्सा से जुड़े सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़, हितेश मेवाड़ा, विनय पांड्या, डॉ. विष्णु शर्मा, प्रधानाचार्य विष्णु शर्मा, प्रधानाध्यापक हरिओम शरण, प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी, अध्यापक कैलाश चंद गौड़, रामबाबू सोनी व अध्यापिका रेणु जैन सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण व सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES