Homeहैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइलराज्य स्तरीय योग सेमिनार में चमका केकड़ी का नाम: गांधी पार्क की...

राज्य स्तरीय योग सेमिनार में चमका केकड़ी का नाम: गांधी पार्क की योग कक्षा पूरे राज्य में चुनी गई आदर्श व उत्कृष्ट; संचालक जे.पी. सोनी सम्मानित

केकड़ी, 25 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पतंजलि विश्वविद्यालय एवं भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में कोटा में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योग सेमिनार, कार्यकर्ता सम्मेलन तथा योग धर्म से राष्ट्रधर्म समागम में केकड़ी को बड़ा गौरव मिला है। स्थानीय सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में नियमित संचालित होने वाली योग कक्षा को पूरे राज्य की आदर्श एवं उत्कृष्ट योग कक्षाके रूप में चयनित किया गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर योग कक्षा के संचालक व योग शिक्षक जे.पी. सोनी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कोटा के इंद्रा विहार स्थित समर्थ एलन करियर इंस्टीट्यूट के सद्भाव सभागार में आयोजित समारोह में योग ऋषि स्वामी रामदेव के परम शिष्य एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव ने स्मृति चिह्न भेंट कर योग शिक्षक जे.पी. सोनी को सम्मानित किया।

योग केवल व्यायाम नहीं, संतुलित जीवन जीने का आधार: सम्मेलन को संबोधित करते हुए पतंजलि योगपीठ के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का मजबूत आधार है। आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव व बीमारियों से बचने के लिए नियमित योग बेहद आवश्यक है। योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन सकारात्मक बनता है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योग को जन-जन तक पहुंचाकर समाज को निरोग व स्वस्थ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

केकड़ी: सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में संचालित योग कक्षा को पूरे राज्य में आदर्श एवं उत्कृष्ट योग कक्षा के रूप में सम्मानित करते अतिथि।

ये रहे मंचासीन: इस अवसर पर मंच पर भारत स्वाभिमान के संरक्षक महेंद्र यादव व कुलभूषण बैराठी, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी अरविंद कुमार पांडे, महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर, पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी, एलन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर गोविंद माहेश्वरी, युवा भारत प्रभारी संदीप कासनिया, किसान सेवा प्रभारी बलदेव सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी आनंद आर्य व राज्य कार्यालय प्रभारी कर्मपाल यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार में केकड़ी से भारत स्वाभिमान के संयोजक सत्यनारायण सोनी, पतंजलि योग समिति के सह तहसील प्रभारी सोहन लाल सिसोदिया, युवा भारत प्रभारी राजेंद्र विजय, महिला पतंजलि योग समिति की तहसील प्रभारी रेखा विजय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व क्षेत्र के करीब 50 महिला-पुरुष योग साधक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES