Homeधर्म एवं संस्कृतिभक्तिमय प्रस्तुतियों के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का...

भक्तिमय प्रस्तुतियों के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान

केकड़ी, 06 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा व भक्ति से ओतप्रोत विविध प्रस्तुतियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक अजय जैन ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह के दौरान कक्षा नर्सरी, एलकेजी एवं एचकेजी के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा के विविध रूपों एवं अवतारों की भव्य व मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन: इस दौरान कक्षा तीन की छात्राओं ने कान्हा सो जा जरापर नृत्य किया। कक्षा चार की छात्राओं ने गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलोभजन पर भक्तिमय प्रस्तुति दी। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने मेरे बांके बिहारी, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारीपर सामूहिक नृत्य पेश किया। कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने कृष्ण-राधा के भक्तिभाव से भरे मधुर भजनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में अपने सभी शिक्षकों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

केकड़ी: श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार विद्यालय में कृष्ण जन्मोत्सव मनाते विद्यार्थी।

भगवान श्रीकृष्ण के कर्म योगसिद्धांत की व्याख्या: निदेशक अजय जैन व प्राचार्य सत्यनारायण खंडेलवाल ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान श्रीकृष्ण के कर्म योगसिद्धांत की विस्तृत व्याख्या करते हुए बच्चों को निष्काम कर्म पथ पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विद्या वासवानी व भाविका जैन ने किया। अंत में उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES