Homeशिक्षाशिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने 30 गुरुओं को किया सम्मानित, शॉल...

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने 30 गुरुओं को किया सम्मानित, शॉल व स्मृति-चिह्न भेंटकर जताया आभार

केकड़ी, 06 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन होटल लक्ष्मी पैलेस कोटा रोड में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश व सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। यह शुभ कार्य समारोह अध्यक्ष सतीश मालू, सचिव विकास महेश्वरी, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. सीमा चौधरी, अरुण जांगिड, क्लब प्रशासक दिनेश गर्ग, कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड व डॉ. बृजेश गुप्ता द्वारा संपन्न हुआ। समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन डॉ. सीमा चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज व राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को सम्मानित करना तथा उनकी सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। सचिव विकास माहेश्वरी ने बताया कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय, माध्यमिक, उच्च प्राथमिक व प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र के 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

केकड़ी: शिक्षक दिवस समारोह का शुभारंभ करते अतिथिगण।

तिलक माला से किया स्वागत: सभी गुरुजनों को तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, लेखनी, श्रीफल, शॉल व स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। समारोह में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षक न केवल शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, अनुशासन व उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखते हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग व प्रधानाचार्य विष्णु कुमार शर्मा ने किया, जबकि आभार लायन अरुण जांगिड ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में लायंस सदस्य विनय कटारिया, पदम रांटा, राजेंद्र सोनी, निलेश मेवाड़ा, विनय पांड्या, बंशीलाल जांगिड, आनंद स्वरूप कलवार, नितिन टांक, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, रमेश चंद जांगिड़, नरेंद्र मेवाड़ा व नीरज जांगिड़ सहित कई सदस्य, शिक्षक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये शिक्षक हुए सम्मानित: अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाडा के अनुसार समारोह में डॉ. श्री संजीव गुप्ता (कार्यकारी निदेशक, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान), विष्णु शर्मा (प्रधानाचार्य, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, चारभुजा मंदिर), जितेंद्र राय उपाध्याय (प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेंवदा कला), श्रीधर जाट (प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूनिया), अशोक कुमार पाटीदार (व्याख्याता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलारी), हेमंत कुमार भगत (व्याख्याता, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय), मीता व्यास (व्याख्याता, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय), गोपाल लाल खरवर (व्याख्याता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भराई), पुष्पा शर्मा (वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लल्लाई), श्रीमती अंजना जैन (अध्यापक लेवल 2, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नायकी), संजय वैष्णव (अध्यापक लेवल 2, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाईखेड़ा), रवि गौतम (अध्यापक लेवल 1, वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल सलारी गेट, बघेरा), राकेश कुमार जैन (प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, तितरिया), हंसा जाट (प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजपुरा) एवं सूर्य प्रकाश पारीक (वरिष्ठ प्रबोधक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, शेषपुरा) को सम्मानित किया गया।

केकड़ी: लायंस क्लब द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में सम्मानित शिक्षकगण एवं अतिथिगण।

ये भी हुए सम्मानित: इसी प्रकार विद्या जैन (अध्यापक लेवल 2, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीण), चंचल शर्मा (अध्यापक लेवल 1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, छोटा शाहपुरा), मोनिका शर्मा (अध्यापक लेवल 1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, उगाई), लीला कुमारी धाकड़ (अध्यापक लेवल 1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, आनंदपुर फूटीबा का झोपड़ा, बोगला), दिव्या शर्मा (अध्यापक लेवल 1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सूरीमाता), अब्दुल गफ्फार देशवाली (अध्यापक लेवल 2, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बीरवाड़ा), रोशन आरा (वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूनिया), रोडू लाल बेरवा (अध्यापक लेवल 1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निमोद), अरविंद अग्रवाल (वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बोराडा), शीतल सोलंकी (अध्यापक लेवल 2, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीरवाड़ा), अनीता जैन (अध्यापक लेवल 2, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बोगला), राकेश कुमार दाधीच (प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलारी) एवं डॉक्टर विष्णु कुमार तेली (प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, फतेहगढ़) को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES