केकड़ी, 19 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब केकड़ी का पदस्थापना समारोह शनिवार रात्रि को होटल लक्ष्मी पैलेस के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल सुरेश गोयल तथा पदस्थापना अधिकारी पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व प्रांतपाल अविनाश शर्मा रहे। कार्यक्रम में दिनेश स्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में नवगठित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदस्थापना अधिकारी अविनाश शर्मा ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए कहा कि क्लब सेवा, समर्पण व मानव कल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करे। उन्होंने 30 नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई, जिन्होंने मानव सेवा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। अतिथियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

नई ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए किया प्रेरित: मुख्य अतिथि सुरेश गोयल ने अपने उदबोधन में कहा कि नवगठित टीम शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नेत्र चिकित्सा व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करे। उन्होंने विश्वास जताया कि क्लब समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा का संदेश पहुँचाते हुए जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने औपचारिक रूप से ‘गेवल‘ सौंपकर अध्यक्ष को विधिवत कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम के दौरान 7 भामाशाहों ने जनहित में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित कराने की घोषणा की, जिनका माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सचिव विकास माहेश्वरी ने सभी भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि यह शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इससे पूर्व समय से पहले सालाना फीस जमा कराने वाले सदस्यों को कुबेर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारियां: कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। ध्वज वंदना अनिल बंसल ने प्रस्तुत की। क्लब सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर, साफा बंधवाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सत्कार किया। स्वागत उद्बोधन दिनेश गर्ग ने दिया। अरविंद नाहटा ने क्लब द्वारा वर्ष भर किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सचिव विकास माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्र गान के बाद अध्यक्ष द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन भगवान अग्रवाल आबू रोड, पदम रांटा, विनय कटारिया, कैलाश गर्ग, विनय नाहटा, निरंजन चौधरी, राजेंद्र सोनी, भागचंद मूंदड़ा, आशाराम जांगिड़, मुरारी गर्ग, विनय पांड्या, एस एन न्याति, डॉ. बृजेश गुप्ता, सीमा चौधरी, राकेश जैन, मनोज आहूजा, लोकेश शर्मा, सतीश रांटा, चेतन भगतानी, राकेश जोशी, सीमा व्यास, रिया चौधरी, भूपेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

इन नए सदस्यों ने ली शपथ: मेंबरशिप चेयरपर्सन सतीश मालू ने बताया कि समारोह के दौरान डॉ. आशीष कुमार बाकलीवाल, आनंद स्वरूप कलवार, हितेश कुमार मेवाड़ा, डॉ. विष्णु प्रसाद शर्मा, सागर शर्मा, ललित कुमार कलवार, डॉ. राजेंद्र कुमार लखारा, नरेंद्र कुमार मेवाड़ा, सीए हिमांशु सिंघल, निलेश कलवार, नाथूलाल न्याति, आशीष टांक, गोविंद कुमार जैन, नरेश हरवानी, नितिन टांक, राकेश कुमार दाधीच, मयंक कुमार कलवार, जितेंद्र कुमार मेवाड़ा, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, विकास पांड्या, चंद्र प्रकाश पारीक, तेजराज मेवाड़ा, पवन कुमार भाटी, राजकुमार जेसवानी, शिव राज जाट, चिन्मय पारीक, डॉ. संजय जगरवाल, सिद्धार्थ चौधरी व विनोद गोठरवाल ने नए सदस्य के रूप में शपथ ली।


