केकड़ी, 18 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय सभा संस्थान केकड़ी की एक आवश्यक बैठक शनिवार को राजपूत बोर्डिंग हाउस अजमेर रोड स्थित संस्थान परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शक्तावत सावर ने की। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, संस्थान की आर्थिक स्थिति तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह नयावास ने हाल ही में आयोजित प्रताप जयंती महोत्सव की आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिस पर सदस्यों ने चर्चा करते हुए वित्तीय पारदर्शिता की सराहना की। कार्यकारिणी ने छात्रावास में प्रवेश के लिए पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 करने का निर्णय लिया। सदस्यों ने बताया कि इससे प्रवेश प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

एसीबीईओ का किया अभिनंदन: बैठक में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियां प्रारंभ करने का प्रस्ताव भी रखा गया। कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान करते हुए इसकी रूपरेखा तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक के अंत में बहादुर सिंह पिपलाज के एसीबीईओ पद पर पदस्थापन होने पर उनका सम्मान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर आशा कंवर राठौड़, अंबिकाचरण सिंह कालेड़ा, गोपाल सिंह कादेड़ा, शंकर सिंह गौड़, मोडसिंह राणावत, नाहर सिंह सावर, बृजराज सिंह कोहड़ा, शिवराज सिंह अलाम्बू, शक्ति सिंह हरपुरा, दशरथ सिंह भराई, चंद्रवीर सिंह चौसला, घीसू सिंह भाटी, धनराज सिंह प्रान्हेड़ा, भरत सिंह सापण्दा, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, हितेन्द्र सिंह जैतपुरा एवं रविन्द्र सिंह पिपलाज सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

