Homeचिकित्सादिव्यांगों को मिलेगा नया संबल: 4 अक्टूबर को लगेगा शिविर, अमेरिका निर्मित...

दिव्यांगों को मिलेगा नया संबल: 4 अक्टूबर को लगेगा शिविर, अमेरिका निर्मित कृत्रिम हाथों का होगा नि:शुल्क वितरण

केकड़ी, 16 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा व रोटरी क्लब जयपुर मैजेस्टी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4 अक्टूबर (रविवार) को जयपुर-अजमेर बायपास रोड स्थित प्रेम मैरिज गार्डन में निशुल्क दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शाखा सचिव जगदीश प्रसाद पारीक व शिविर प्रभारी महेश मंत्री ने बताया कि शिविर में कोहनी से नीचे कटे हाथ वाले पुरुषों, महिलाओं व बच्चों को ऐलन मीडोज प्रोस्थेटिक हैंड्स फाउंडेशन‘ (अमेरिका) द्वारा निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम हाथ निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

कृत्रिम हाथ की प्रमुख विशेषताएं: मीडिया प्रभारी दीपक जैन ने बताया कि यह हाथ लगाने व निकालने में अत्यंत सरल, मजबूत और टिकाऊ है। इसकी तीन उंगलियां स्थिर रहती हैं तथा दो उंगलियों को संचालित किया जा सकता है। इस कृत्रिम हाथ की मदद से लाभार्थी लिखने, पढ़ने, साइकिल चलाने व अन्य घरेलू कार्यों को आसानी से कर सकते है। बैठक में शिविर प्रभारी भगवान माहेश्वरी, दिनेश वैष्णव, अध्यक्ष विकास जैन, लघु उद्योग भारती सचिव शंभू लाल जैन, महावीर प्रसाद पारीक, महावीर वैष्णव, रोमिल जैन, अभिषेक मंत्री सहित राजस्थान प्रदेश विकलांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर कांसोटिया व प्रदेश प्रवक्ता महावीर आदि साहू मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES