केकड़ी, 19 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड स्थित पंचमुखी दरबार के महंत पागल दास महाराज के देवलोक गमन पर में मंगलवार को भंडारा, चादर पछियावाढ़ी व महानथाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अजमेर पुष्कर मंडल के अध्यक्ष अवध बिहारी दास कालाबड़ व चतुर संप्रदाय के अध्यक्ष हनुमान दास महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों से संत-महात्माओं का आगमन हुआ। सभी संतों ने पारंपरिक चादर विधि को विधि-विधान से संपन्न कर पागल दास महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महानथाई कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वसम्मति से रामदास महाराज को पंचमुखी दरबार का नया महंत मनोनीत किया गया, जिनका उपस्थित संतों व भक्तों ने स्वागत-अभिनंदन किया।

संतों के समागम से भक्तिमय हुआ वातावरण: इस मौके पर महंत सुमिरन दास महाराज पंचोर, महंत रामदास महाराज बस्सी मंडल जयपुर, महंत गोपाल दास महाराज अयोध्या, महंत विजय रामदास महाराज चित्रकूट, महंत अर्जुन दास वृंदावन, महंत चंद्रमा दास महाराज जूनिया व महंत गंगा दास महाराज जमातिया सहित अनेक प्रबुद्ध संत-महात्मा उपस्थित रहे। महंत हरिदास महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। महानथाई व चादर विधि के कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पधारे हुए सभी साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।


