Homeधर्म एवं संस्कृतिरक्षा कवच अभियान: पुलिस अधिकारियों की कलाई पर सजा रक्षासूत्र, सुरक्षा का...

रक्षा कवच अभियान: पुलिस अधिकारियों की कलाई पर सजा रक्षासूत्र, सुरक्षा का दिया संदेश

केकड़ी, 27 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): रक्षा कवच अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधकर सुरक्षा व परस्पर सहयोग का अनूठा संदेश दिया। इसी प्रकार सुरक्षा सखी, स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों व नर्सिंग छात्राओं ने सिटी थाने में अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर स्नेह की राखी बांधी। पुलिस अधिकारियों ने भी इस अवसर पर सभी बहनों व बेटियों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अभियान का उद्देश्य समाज में विश्वास कायम करना: पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि रक्षा कवच अभियानका मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं व छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस व जनता के बीच सीधा संवाद और विश्वास कायम होने से अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर परिस्थिति में महिलाओं की रक्षा व सहायता के लिए तत्पर है। इस अवसर पर शहर थानाधिकारी जगदीश चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES