Homeशिक्षाथल सेना स्कंध भर्ती परीक्षा में विद्यार्थियों में दिखाया उत्साह, शारीरिक व...

थल सेना स्कंध भर्ती परीक्षा में विद्यार्थियों में दिखाया उत्साह, शारीरिक व मानसिक परीक्षा के बाद 54 कैडेट्स का हुआ चयन

केकड़ी, 23 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में थल सेना स्कंध के एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों में देश सेवा व अनुशासन के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रैगर ने बताया कि 11 राजस्थान बटालियन एनसीसी अजमेर के कर्नल अजय दाधीच के निर्देशन में भर्ती का आयोजन किया गया। अजमेर से आए नायब सूबेदार करण कुट्टम व CHM लालाराम चौधरी के साथ स्थानीय एनसीसी ऑफिसर हरिराम दरोगा ने विद्यार्थियों की शारीरिक व मानसिक दक्षता की परीक्षा ली। भर्ती अभियान में कक्षा 8 व 9 के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी चयन प्रक्रिया के पश्चात कुल 54 कैडेट्स का चयन किया गया।

प्रशिक्षण के बाद मिलेगा प्रमाण पत्र: चयनित कैडेट्स को 2 वर्ष का कड़ा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके पूर्ण होने पर उन्हें एनसीसी ‘A’प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। यह प्रमाण पत्र राज्य सेवाओं व अर्धसैनिक बलों की भर्तियों में बोनस अंक प्राप्त करने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होता है। विद्यालय के मीडिया प्रभारी परिचय पांडे ने बताया कि एनसीसी न केवल विद्यार्थियों में सैन्य कौशल विकसित करती है, बल्कि उनमें चरित्र निर्माण व नेतृत्व क्षमता का भी संचार करती है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES