Homeसामाजिकभीषण गर्मी में विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, माधवी महिला सेवा समिति ने...

भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, माधवी महिला सेवा समिति ने बढ़ाए सेवा के हाथ

केकड़ी, 05 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माधवी महिला सेवा समिति ने समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय कृष्णानगर में शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर भेंट किया है। इस पहल से विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी के मौसम में स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य व अध्ययन दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष कौशल्या गर्ग ने कहा कि बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। भीषण गर्मी में शीतल पानी की उचित व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।

जताया आभार: विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम शरण शर्मा ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से शिक्षा का वातावरण और अधिक बेहतर बनता है। यह पहल न केवल सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करती है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें। इस मौके पर समिति अध्यक्ष कौशल्या गर्ग, सचिव अलका चौकड़ीवाल, कोषाध्यक्ष गायत्री बंसल, चंद्रकांता गर्ग, संतोष गुप्ता, इंद्रा नुवाल, कविता फतेहपुरिया व सुशीला नुवाल उपस्थित रही। वहीं विद्यालय परिवार से शिक्षक राम बैरवा, हनुमान धाकड़, हंसराज, विक्रम सिंह, अनीता समदानी, अर्चना मीणा, लीला साधु व सुमित्रा कुमावत सहित कई विद्यार्थी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES