Homeविधिक सेवाजिला बहाली की मांग को लेकर निकलने वाले पदमार्च को बार एसोसिएशन...

जिला बहाली की मांग को लेकर निकलने वाले पदमार्च को बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन, जारी किया आधिकारिक पत्र

केकड़ी, 15 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जिला बहाली की मांग को लेकर आगामी 18 मई 2026 को सावर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विश्वजीतसिंह शक्तावत के नेतृत्व में सावर से जयपुर तक निकलने वाले पदमार्च को जिला बार एसोसिएशन केकड़ी ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने बताया कि केकड़ी जिले की बहाली की मांग को लेकर विगत कई महीनों से विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी विरोध के तहत प्रत्येक माह की 28 तारीख को ब्लैक डे (काला दिवस) भी मनाया जाता है।

जिले के समर्थकों का समर्थन: बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र के हितों व जिला बहाली की मांग को लेकर जो भी संगठन आगे आकर आंदोलन करेगा, एसोसिएशन उसे अपना पूरा सहयोग व समर्थन प्रदान करेगी। इसी क्रम में बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने आधिकारिक रूप से पत्र जारी कर इस पदमार्च को संगठन का नैतिक व सक्रिय समर्थन देने की बात कही है। माना जा रहा है कि इस पदमार्च के माध्यम से सरकार तक क्षेत्रवासियों की जिला बहाली की मांग पुरजोर तरीके से पहुंचाई जाएगी।

RELATED ARTICLES