Homeक्राइम न्यूजसरसों की पिलाई के दौरान जानलेवा हमला व लज्जा भंग करने का...

सरसों की पिलाई के दौरान जानलेवा हमला व लज्जा भंग करने का मामला, दो फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी, 23 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 की सूची में शामिल दो इनामी अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 दिसंबर 2025 को विष्णु नगर निवासी भंवर लाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि जब वह अपने परिवार के साथ देवगांव स्थित खेत पर सरसों की फसल की पिलाई कर रहे थे, तब आरोपियों ने उन पर लाठियों व सरियों से जानलेवा हमला किया तथा वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए उनकी लज्जा भंग की।

कानूनी कार्रवाई: इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने देवगांव निवासी राजू पुत्र दुर्गालाल धाकड़ व शैतान पुत्र सुखदेव धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। टीम में थानाधिकारी अनिल शर्मा, एएसआई छोटू लाल, कांस्टेबल रूपनारायण, केदार व दीनदयाल शामिल है।  

RELATED ARTICLES