Homeक्राइम न्यूजराजमार्ग पर बाइक सवार युवक के साथ मारपीट व लूट, फाइनेंस रिकवरी...

राजमार्ग पर बाइक सवार युवक के साथ मारपीट व लूट, फाइनेंस रिकवरी से जुड़ा बताया जा रहा मामला, जांच में जुटी पुलिस

केकड़ी, 23 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सदर थाना क्षेत्र में अजमेर-कोटा राजमार्ग पर शिवनगर पारा के पास एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात सामने आई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया व मारपीट कर दो लाख रुपए तथा सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सावर निवासी जितेंद्र मालावत पुत्र कीरतमल सांसी मार्बल का काम करता है। जितेन्द्र ने बताया कि भिनाय में एक शादी समारोह से लौटते समय बाईपास से ही दो बाइक उसका पीछा कर रही थी। शिवनगर के पास बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी व उसके साथ मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया।

जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट: घटना के बाद घायल युवक को राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया व जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मामला फाइनेंस रिकवरी से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ फाइनेंस कर्मचारी बकाया किस्त को लेकर युवक का पीछा कर रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सदर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है व जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

RELATED ARTICLES