Homeशिक्षाआरएएस परीक्षा में एम.एल.डी. के दो पूर्व छात्रों ने लहराया सफलता का...

आरएएस परीक्षा में एम.एल.डी. के दो पूर्व छात्रों ने लहराया सफलता का परचम; अभिषेक को 54वीं व नवल को मिली 366वीं रैंक

केकड़ी, 20 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS)भर्ती परीक्षा में श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी (MLD)के दो मेधावी छात्रों ने अपनी प्रतिभा व कड़े परिश्रम के दम पर राज्य सेवा में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के पूर्व छात्र अभिषेक बैरवा पुत्र कन्हैयालाल बैरवा ने संपूर्ण राजस्थान में एससी कैटेगरी में 54वीं रैंक हासिल की है। अभिषेक की इस शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प व सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसी क्रम में संस्थान के एक और होनहार छात्र नवल सिंह राठौड़ पुत्र अमर सिंह राठौड़ ने प्रदेश स्तर पर 366वीं रैंक प्राप्त कर प्रशासनिक अधिकारी बनने का अपना सपना साकार किया है।

सही मार्गदर्शन का प्रतिफल: इस गौरवमयी उपलब्धि पर संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे, निदेशक डॉ. अविनाश दुबे व अनिरुद्ध दुबे ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिव चंद्र प्रकाश दुबे ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, उनके माता-पिता के त्याग व शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है। अभिषेक व नवल ने अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल पेश की है। प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य की सर्वोच्च सेवा में स्थान बनाना गर्व की बात है।

RELATED ARTICLES