Sunday, October 4, 2026
Home क्राइम न्यूज कुएं में तैरता मिला लापता महिला का शव

कुएं में तैरता मिला लापता महिला का शव

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा

केकड़ी में कादेड़ा रोड स्थित कुएं से महिला का शव बाहर निकलवाते नवयुवक।

केकड़ी। यहां कादेड़ा रोड स्थित कुएं में ​महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर केकड़ी शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला की पहचान भैरू गेट निवासी काली देवी नायक (60) पत्नी मोहनलाल नायक के रूप में हुई है। उक्त महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। बुधवार को वह घर से बाहर निकली लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी।

 

परिजन ने आसपास सहित हरसंभव स्थानों पर तलाश की। लेकिन महिला का पता कहीं नहीं चला। बताया जाता है कि उपरोक्त महिला पहले भी कई बार घर से लापता हो चुकी है। गुरुवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों को कुएं में ​महिला का शव तैरता हुआ नजर आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।