Tuesday, June 16, 2026
Home शासन प्रशासन तेजा मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए बजट बढ़ाना जरुरी, पालिका...

तेजा मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए बजट बढ़ाना जरुरी, पालिका ने बुलाई मण्डल की अति आवश्यक बैठक

केकड़ी नगर पालिका भवन का फाइल फोटो।

केकड़ी, 22 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): तेजा मेला 2022 का बजट बढ़ाने के बारे में विचार विमर्श करने के लिए नगर पालिका मण्डल केकड़ी की अति आवश्यक बैठक आहूत की गई है। बैठक बुधवार को पंचायत समिति सभागार में अपरान्ह 3 बजे पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू की अध्यक्षता में होगी। अधिशासी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी के अनुसार बैठक में तेजा मेला के स्वीकृत बजट को बढ़ाने के बारे में विचार विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे। गौरतलब है कि गत 27 जुलाई 2022 को आयोजित नगर पालिका मण्डल की बैठक में पालिका पार्षदों ने मेले का आयोजन भव्यता से कराने की बात कहते हुए स्वीकृत बजट 30 लाख रुपए से बढ़ा कर 50 लाख रुपए करने की मांग की थी। लेकिन उक्त बैठक में खर्चे का सही अनुमान नहीं होने के कारण किसी तरह का निर्णय नहीं हो सका था। वर्तमान में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर चल रही चर्चा के अनुसार मेले का बजट बढ़ाना बेहद जरुरी हो गया था। ऐसे में पालिका बोर्ड ने आवश्यक चर्चा के लिए बैठक आहूत करने का निर्णय किया है।