केकड़ी, 22 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अधिक मास के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा बेजुबान पक्षियों के प्रति संवेदना, सेवा व पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश देते हुए परिंडे वितरित किए गए। भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान ने समाज में जीव दया व मानवीय मूल्यों की सुंदर मिसाल पेश की है। संगठन की महिलाओं ने आमजन से अपने घरों, छतों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने तथा उनमें नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरने की अपील की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है व ऐसे छोटे प्रयास ही मानवता की सच्ची पहचान हैं।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण, जीवों के प्रति करुणा व सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संगठन की सदस्याओं ने संकल्प लिया कि विभिन्न क्षेत्रों में अधिकाधिक परिंडे लगाए जाएंगे ताकि कोई भी बेजुबान पक्षी प्यासा न रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष कोमल राठी, सचिव अनिता राठी, संगठन मंत्री सुनीता सोमानी, परामर्शदात्री आभा बेली, उपाध्यक्ष सावित्री राठी, सहसचिव अर्चना माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष संगीता चौधरी, लता तोषनीवाल, सीमा काबरा, सीमा सोमानी, मंजू सुरेश मांगधणा, सीमा न्याति, सुशीला हेड़ा, शिल्पा राठी, ममता मूंदड़ा, अनिता बंग, राधा न्याति, अनिता बियानी, सोनाली राठी, रुक्मणी बसेर, संगीता मूंदड़ा सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रही।


