Homeक्राइम न्यूजअवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.6 किग्रा डोडा...

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.6 किग्रा डोडा पोस्त व अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

केकड़ी, 22 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अंतरप्रांतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो 623 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व 110 ग्राम अफीम जप्त की है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है। कार्रवाई में शहर थाना पुलिस के साथ ही साइबर सेल की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई है।

इस तरह हत्थे चढ़ा आरोपी: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान सूरजपोल गेट से श्मशान घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित बालाजी मंदिर के सामने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक सवार के पास बिना लाइसेंस व परमिट के ले जाया जा रहा 4 किलो 623 ग्राम डोडा पोस्त व 110 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश जाट (41) पुत्र राजेंद्र जाट निवासी सणगारी थाना फूलियाकलां जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया।

मुकदमा दर्ज, जांच शुरू: पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच सदर थानाधिकारी मुकेश गौरा के जिम्मे की है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में शहर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी, एसआई रामप्रसाद, हेड कांस्टेबल कालूराम, कांस्टेबल नीरज सिंह, पुखराज, रूपनारायण, विनोद तथा साइबर सेल के हेड कांस्टेबल रामराज की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES