Homeसामाजिक85% रिकॉर्ड सदस्य वृद्धि के साथ प्रांत में अव्वल रहा लायंस क्लब...

85% रिकॉर्ड सदस्य वृद्धि के साथ प्रांत में अव्वल रहा लायंस क्लब केकड़ी, शीर्ष नेतृत्व ने किया सम्मानित

केकड़ी, 17 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सामाजिक सरोकारों और मानवता की सेवा में अग्रणी लायंस क्लब केकड़ी ने सत्र 2026-27 में संगठन विस्तार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। क्लब ने एक ही सत्र में 41 नए सदस्यों को जोड़कर प्रांत 3233 E2 के सभी 158 क्लबों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। क्लब प्रशासक दिनेश गर्ग ने बताया कि सत्र के प्रारंभ में सदस्य संख्या 49 थी, जो 41 नए सदस्यों के जुड़ने से बढ़कर 90 हो गई है। महज एक सत्र में 85 प्रतिशत की सदस्यता वृद्धि दर्ज करना प्रांतीय स्तर पर एक अद्वितीय उपलब्धि है।

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित: भीलवाड़ा में आयोजित प्रांतीय पदस्थापना समारोह के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ए.पी. सिंह व पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक संगीता जटिया ने क्लब पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा, मेंबरशिप चेयरपर्सन सतीश मालू, सचिव विकास माहेश्वरी व कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़ ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रांतपाल निशांत जैन व पूर्व प्रांतपाल अविनाश शर्मा ने बधाई दी।

ये रहे मौजूद: समारोह में अरविंद नाहटा, आनंद स्वरूप कलवार, अनिल दत्त शर्मा, तेजराज मेवाड़ा, राकेश जोशी, नरेंद्र मेवाड़ा, डॉ. मनोज आहूजा एडवोकेट, विकास मेवाड़ा, विनय नाहटा, हितेश मेवाड़ा, विनय पांड्या, निलेश मेवाड़ा, जगदीश फतेहपुरिया, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, मयंक मेवाड़ा, डॉ. विष्णु कुमार साहू, रोहित राठी, महेश सोमानी, डॉ. बृजेश गुप्ता, एस. एन. न्याति, निरंजन चौधरी, भागचंद मूंदडा, मुरारी गर्ग व राकेश जैन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES