Homeसामाजिकसामाजिक सरोकार: माधवी सेवा समिति ने 40 जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल...

सामाजिक सरोकार: माधवी सेवा समिति ने 40 जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग व पानी की बोतलें, बच्चों के चेहरे पर झलकी खुशी

केकड़ी, 16 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माधवी महिला सेवा समिति ने सामाजिक सरोकार व सेवा भावना के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय उगाई में जरूरतमंद 40 विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं स्वच्छ व शीतल पेयजल के लिए वॉटर बोतलों का वितरण किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति की अध्यक्ष कौशल्या गर्ग ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। जरूरतमंद बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना केवल सहायता नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का प्रयास है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों व संस्थाओं से ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।

नियमित अध्ययन के लिए किया प्रेरित: इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव डॉ. सीमा चौधरी ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने व लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में समिति की सचिव अलका चौकड़ीवाल, कोषाध्यक्ष गायत्री बंसल, चंद्रकांता गर्ग, मंजूलता न्याति, सावित्री राठी, इंदिरा नुहाल, कैलाशी सोनी सहित अन्य सदस्य, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार व विद्यार्थियों ने माधवी महिला सेवा समिति के इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। समिति ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य व समाज सेवा से जुड़े कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES