Homeसामाजिकलायंस क्लब का सेवा संकल्प: 103 जरूरतमंद परिवारों को बांटे मिठाई के...

लायंस क्लब का सेवा संकल्प: 103 जरूरतमंद परिवारों को बांटे मिठाई के पैकेट

केकड़ी, 21 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब केकड़ी द्वारा वंचित व असहाय 103 परिवारों को मिठाई के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने संदेश दिया कि त्योहारों और खुशियों का वास्तविक आनंद तभी संभव है, जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के चेहरे पर भी मुस्कान लाई जाए। क्लब अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने कहा कि लायंस क्लब सदैव सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने पर सभी सदस्यों का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के प्रकल्पों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

जरूरतमंदों से किया आत्मीय संवाद: प्रोजेक्ट चेयरमैन आनंद स्वरूप कलवार व नरेंद्र कुमार मेवाड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों से आत्मीय संवाद कायम कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। लायंस क्लब के इस मानवीय दृष्टिकोण और सामाजिक दायित्व की स्थानीय नागरिकों ने भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस सेवा कार्य के दौरान सचिव सीए विकास माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़ एवं हितेश मेवाड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने दी।

RELATED ARTICLES