केकड़ी, 20 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सत्र 2026-27 के सत्रारंभ अवसर पर दो दिवसीय संस्थाप्रधान वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस संगोष्ठी में शिक्षा विभाग की नवीन योजनाओं की जानकारी साझा करने के साथ ही सत्र भर किए जाने वाले विभिन्न विद्यालयी कार्यों की कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खवास के प्रधानाचार्य हेमेन्द्र चौधरी ने की, जबकि सचिव के रूप में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या हेमन पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के संयोजक पीएम श्री विद्यालय के उप प्राचार्य रमाकांत पारीक थे।

ये रहे अतिथि: इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपी लाल कीर, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय ब्लॉक अध्यक्ष मोजेंद्र सिंह व नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगोष्ठी में क्षेत्र के कुल 74 संस्था प्रधानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गुणवत्ता सुधार के लिए दिए सुझाव: इस दौरान प्रतिभागियों ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए व विद्यालयी प्रबंधन के नवाचारों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन रामजस तेली ने किया। मीडिया प्रभारी व्याख्याता परिचय पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य ऋतु पाराशर सहित शाला स्टाफ के व्याख्याता रमेश डसानिया, संजय सैनी, सुरेश चौधरी, देवेन्द्र धाधौलिया, डॉ. गोपाल, शारीरिक शिक्षक गुलाब मेघवंशी, नरेंद्र सिंह भाटी, सोमनाथ योगी आदि उपस्थित रहे।

