Homeक्राइम न्यूजअवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1 क्विंटल से अधिक...

अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ व ईको गाड़ी जब्त

केकड़ी, 21 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम व भिनाय थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ईको गाड़ी से 01 क्विंटल 33 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि ईको गाड़ी के जरिए भीलवाड़ा से मादक पदार्थ की खेप लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सपनी खेड़ा रोड नागोला पर नाकाबंदी की गई। रात के समय संदिग्ध ईको गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो गाड़ी की पिछली सीटों पर 6 काले रंग के कट्टों में भरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी नारायण गुर्जर (35) पुत्र छोटूराम निवासी नागोला व रतन भील (30) पुत्र गामा भील निवासी भीलों का खेड़ा नागोला को गिरफ्तार कर लिया।

केस दर्ज, जांच शुरू: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के एएसआई शंकर सिंह रावत (विशेष योगदान), हैड कांस्टेबल रतनसिंह, महिपाल सिंह (विशेष योगदान) व हैड कांस्टेबल मुकेश टांडी (विशेष योगदान), कांस्टेबल रामनिवास (विशेष योगदान), कालूराम गुर्जर, जितेन्द्र, राजेश बिजारणियां व ईश्वर एवं भिनाय थाना पुलिस के थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल शिवराज, कांस्टेबल महेश कुमार, ओम सिंह व सुमित ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES