Homeखेलकूदखेल प्रतिभाओं को बढ़ावा: शारीरिक शिक्षक ने बालिका हॉकी खिलाड़ियों को भेंट...

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा: शारीरिक शिक्षक ने बालिका हॉकी खिलाड़ियों को भेंट की 26 हजार की किट

केकड़ी, 17 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय बालिका विद्यालय धूंधरी में बुधवार को बालिका हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हॉकी किट प्रदान की गई। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गोपाल सागर ने अपनी ओर से विद्यालय की हॉकी खिलाड़ियों को करीब 26 हजार रुपए की हॉकी किट भेंट की। प्रधानाचार्य मुकेश जैन ने बताया कि शारीरिक शिक्षक गोपाल सागर ने बालिका खिलाड़ियों को अल्फा हॉकी, हॉकी बॉल, शिन पैड एवं सॉक्स उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री मिलने से विद्यालय की छात्राओं को अभ्यास में सुविधा मिलेगी तथा वे खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगी।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष लालाराम कहार, राकेश कोटिया, सीताराम कुमावत, भंवरलाल कहार सहित विद्यालय स्टाफ के टीकम कहार, शंकर वैष्णव, शंकर बैरवा, सीमा सोनी, बिना मीणा, श्रुति जैन एवं मनीष मीणा आदि उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने शारीरिक शिक्षक गोपाल सागर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने से उनमें खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

RELATED ARTICLES