Homeक्राइम न्यूजउप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर से चुराई गई ट्रॉली जब्त, एक आरोपी...

उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर से चुराई गई ट्रॉली जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

केकड़ी, 22 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी सदर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई ट्रॉली बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किशनलाल माली पुत्र रामदेव माली निवासी उंदरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी ट्रॉली उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई।

केकड़ी: सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में ट्रॉली चोरी का आरोपी।

तकनीकी मदद से मिली सफलता: उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए व तकनीकी सहायता की मदद से आरोपी राजेश उर्फ राजू कहार (20) पुत्र राधेश्याम कहार निवासी उंदरी को धर दबोचा। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद चोरी हुई ट्रॉली को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मुकेश गोरा, एसआई रूपसिंह, कांस्टेबल जीतराम व कांस्टेबल रमेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES