Homeसामाजिकदुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग: बौद्धिक सत्र में दी भारतीय संस्कृति की सीख,...

दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग: बौद्धिक सत्र में दी भारतीय संस्कृति की सीख, बहनों से किया संस्कृति रक्षा का आग्रह

केकड़ी, 21 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी चितौड़ प्रांत के सप्त दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ दिवस पर एक विशेष बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद चितौड़ प्रांत की उपाध्यक्ष स्नेहलता पंवार ने कहा कि हमारे पर्व व त्यौहार हमारी संस्कृति के प्राण व असली शक्ति हैं। इनका न केवल धार्मिक, बल्कि गहरा वैज्ञानिक आधार भी है, जो हमारे जीवन को उन्नत बनाता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस बात पर विशेष जोर दिया कि भारतीय त्यौहार सामाजिक समरसता, सामूहिकता व सभी के कल्याण की शुभेच्छा के भाव से जुड़े हैं। ये तमाम पर्व ऋतु चक्र, मौसम व फसलों से पूरी तरह समन्वित हैं।

न बिगाड़ें पर्वों का स्वरूप: पंवार ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में हमें त्यौहारों को विद्रूप तरीकों से मनाकर उनका मूल स्वरूप नहीं बिगाड़ना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रशिक्षणार्थी बहनों से भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव दृढ़ संकल्पित रहने का पुरजोर आग्रह किया। सार्थक व प्रेरणादायी विचारों से परिपूर्ण रहे इस बौद्धिक सत्र में वर्ग अधिकारी प्रीति साहू मंचासीन रहीं। कार्यक्रम का संचालन निधि शर्मा ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत भर से आई संभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व अपनी संस्कृति की रक्षा का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES